पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पाण्डेय ने किया भाजपा ज्वाइन।

सिद्धार्थनगर : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी अपने कुनबे को और भी ज्यादा मजबूत कर रही है।विपक्षी दलों के नेताओं की ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है।
विपक्ष को  झटका
शुक्रवार को लखनऊ में स्थित भाजपा कार्यालय में, लोकसभा डुमरियागंज के पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पुष्पगुच्छ देते सचिदानंद पांडेय।

सिलसिले की दास्तान
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में, 
सच्चिदानंद पाण्डेय की पत्नी कांति पाण्डेय कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार थीं।सच्चिदानंद पाण्डेय के बीजेपी में शामिल होने के बाद,लोगों ने उन्हें  फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। 

आगे की रणनीति 

सत्यम पाण्डेय,अतुल तिवारी,शिवम गुप्ता,अनुज कुमार,अभिनव आदि का कहना है कि सच्चिदानन्द पांडेय ब्राह्मण चेहरा होने की वजह से लोकसभा डुमरियागंज के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान में मदद मिलेगा।वही बीजेपी नेता सच्चिदानंद पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का अब कोई भी जनाधार नहीं है।इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यों तथा दूरदर्शी सोच से बहुत प्रभावित है और इनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में जनसेवा करते रहेंगे।

Categories:
Similar News

0 comments: