Showing posts with label Trending. Show all posts
Showing posts with label Trending. Show all posts

विधानसभा डुमरियागंज के मिठवल ब्लॉक में आयोजित हुई बैठक, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

रविवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मिठवल ब्लॉक स्थित बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में मित्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू श्रीवास्तव ने संगठन की भूमिका और दायित्वों पर जोर देते हुए सेवा, समर्पण और त्याग के मूलमंत्र को दोहराया।


सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: मुख्य अतिथि

बैठक को संबोधित करते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मित्र संघ का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्ग तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

2007 से चल रही है सामाजिक सेवा की मुहिम

मुख्य अतिथि ने बताया कि मित्र संघ वर्ष 2007 से स्वास्थ्य शिविरों, रक्तदान शिविरों तथा अन्य जनहितकारी कार्यों के माध्यम से जनपद सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के कई जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव  राम आशीष पाठक ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है। मित्र संघ के कार्यकर्ता जिस समर्पण से काम कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणा है।

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

बैठक में मित्र संघ सिद्धार्थनगर जिला इकाई के लिए  राघव गिरी को जिला महामंत्री तथा दिनेश सिंह को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। यह घोषणा जिलाध्यक्ष  विष्णु गिरी द्वारा की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

उपस्थिति 

रमेश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता,जनार्दन पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी, राजेंद्र चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष,मिठवल,नागेश्वर मिश्रा,ब्लॉक प्रभारी, मिठवल सूर्यनाथ पाठक,कौशल पासवान, अभिषेक हिन्दुस्तानी, शिवांशु श्रीवास्तव, नितिन ओम आदि पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर हुई चर्चा, पत्रकारों ने एकजुटता का संकल्प लिया

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर द्वारा मंगलवार को संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पंचायत डुमरियागंज स्थित सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

"संगठन में है शक्ति, पत्रकार हों एकजुट" – माता प्रसाद पांडेय

मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है। पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रिंट मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोशल मीडिया के युग में भी प्रिंट मीडिया की प्रासंगिकता बनी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है।

बाबू बालेश्वर लाल के विचार आज भी प्रासंगिक

वक्ताओं ने गोष्ठी में स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के विचारों को नमन करते हुए ग्रामीण पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। फेक न्यूज की समस्या पर गंभीर चर्चा हुई।

भनवापुर ब्लॉक प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने कहा कि बाबूजी की निडर पत्रकारिता आज भी प्रेरणास्त्रोत है। सपा नेता घिसियावन यादव ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और बाबूजी ने उसे निष्पक्ष रखा।उन्होंने डुमरियागंज में स्वंतत्रता के लिए शहीद हुए स्थानीय लोगों पर लेखन व स्मृति कार्यक्रम के लिए कहा।जिससे आज की भी पीढ़ी उनके बलिदान को याद रख सके।

पूर्व प्रत्याशी इरफान मालिक ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता बाबूजी के आदर्शों से भटक रही है, और ऐसे दौर में उनके सिद्धांतों की ओर लौटना ज़रूरी है।

पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, समाज सेवा का माध्यम

वरिष्ठ पत्रकार पप्पू रिजवी ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल पत्रकारों के मार्गदर्शक थे और उन्होंने पत्रकारिता को समाज सेवा का माध्यम माना।

वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि आज पत्रकारों को फेक न्यूज और राजनीतिक दबावों से निपटने के लिए एकजुट होना होगा।

वरिष्ठ पत्रकार नफासत रिज़वी ने कहा कि जब भी पत्रकारिता संकट में होती है, बाबूजी जैसे लोगों की विरासत हमें रास्ता दिखाती है।

सरकार पर विपक्ष का हमला

गोष्ठी के समापन पर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वार भाजपा की सोची-समझी रणनीति है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जिससे यह समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

उपस्थित रहे कई वरिष्ठ पत्रकार व पदाधिकारी

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष राजेश पांडेय, ईओ सचिन कुमार सहित वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार पांडेय, विक्रांत श्रीवास्तव, अनिल द्विवेदी, रवींद्र गुप्ता, मनोज शुक्ला, अज्जू सिंह, लक्की शुक्ला, अफजान फ़ारूक़ी, दीपू दुबे, योगेश यादव, जी. एच. कादिर, वसीम, सूरज श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, सब्बन काजी, राकेश यादव, आदित्य सिंह, आफताब, अंकित अग्रहरि, नसीम अहमद समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

पत्रकारों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा जिला मुख्यालय नौगढ़ स्थित निजी मैरेज हाल में "वक्फ सुधार अधिनियम जनजागरण अभियान" के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज लोकसभा सांसद एवं जेपीसी चेयरमैन  जगदम्बिका पाल उपस्थित रहे।


गरीब अल्पसंख्यकों को मिलेगा अधिकार

अपने संबोधन में जगदंबिका पाल ने कहा कि वक्फ सुधार अधिनियम देश के गरीब, बेसहारा अल्पसंख्यक परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सच्चर समिति की रिपोर्ट में बोहरा, आधारखानी, पासमंदा, ओबीसी मुस्लिम और मुस्लिम महिलाओं की बदहाली उजागर की गई थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे नजरअंदाज किया। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने तुष्टीकरण नहीं, सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।

पहली सरकार जो सम्मान और अधिकार दोनों देती है

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शेशन जमीर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहली सरकार है जो सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार देती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में पारित हुआ, जो इतिहास में दर्ज होगा।

विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में शिवनाथ चौधरी, राशिद पठान, खालिक रहमान, सब्बु साहनी, जहीर सुमताज अली, रहमतुल्ला, कलीम खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यक्रम में नगरवासियों की रही सक्रिय भागीदारी

जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत डुमरियागंज में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह आयोजन कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में किया गया, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी।


पाकिस्तानी झंडे को रौंदकर किया विरोध प्रदर्शन

डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर पाकिस्तान का झंडा बिछाकर लोगों ने गाड़ियों और पैरों से उसे रौंदा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'आतंकवाद मुर्दाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाने की मांग की।

घटना पर पत्रकारों की तीखी प्रतिक्रिया

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव व तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने पहलगाम की घटना को कायरतापूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर पर्यटकों की हत्या मानवता के विरुद्ध है और भारत सरकार को इसका सख्त जवाब देना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी व अजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिस तरह लोगों ने सड़क पर पाकिस्तान के झंडे को रौंदा, उसी तरह भारत सरकार को पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए।

कई गणमान्य रहे उपस्थित

 इस दौरान रूहेल अहमद, रविन्द्र कुमार गुप्ता, वसीम अकरम, सीएल पाण्डेय, सूरज श्रीवास्तव, अंकित अग्रहरि,  जेपी सिंह, अवधेश चौधरी, हरीश पाण्डेय, मकेश्वर पाण्डेय, गौतम अग्रहरि, विष्णु श्रीवास्तव, गंगासागर दूबे आदि मौजूद रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील डुमरियागंज स्थित गुरू गोरक्षनाथ ज्ञान स्थली, वृन्दावन, नगर पंचायत भारतभारी के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। 

शिलापट अनावरण और उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने गुरू गोरक्षनाथ ज्ञान स्थली विद्यालय का शिलापट अनावरण किया और भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद गुरू गोरक्षनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने मंच पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।  



जनता को संबोधन 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिद्धार्थनगर का नाम महात्मा बुद्ध के पूर्व नाम राजकुमार सिद्धार्थ से प्रेरित होकर पड़ा है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ज्ञान ही जीवन में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि 2008 से पहले इस क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अभ्युदय योजना और अटल आवासीय विद्यालयों की शुरुआत की गई है।  

भारत देश की बदलती तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने बड़ा बदलाव देखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।  

उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, प्रयागराज कुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान और भारत की सांस्कृतिक विरासत को लेकर अपनी बात रखी।  

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पंखे, कूलर और बेंच जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह हुए भावुक 

पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा, "आज मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने पिछले महीने ही मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया था कि वे विद्यालय के उद्घाटन के लिए आएं, और उन्होंने मेरा अनुरोध स्वीकार किया।" उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे इस विद्यालय के मुख्य संरक्षक बनें।उन्होंने बताया कि मैने जो भी सिखा है वह मुख्यमंत्री के सानिध्य में सिखा है।


उपस्थिति 

इस अवसर पर श्रम एवं सेवा योजन मंत्री अनिल राजभर, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा,पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, कुलपति कविता शाह, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा व धर्मराज वर्मा,रिशु सिंह,कमलेंद्र त्रिपाठी,घनश्याम गौड़,शुभम अग्रहरि समेत कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  

रामनवमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने समस्त जनता को रामनवमी की बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य जारी रहेगा।

महराजगंज,नीलू दुबे : नेपाल के वीरगंज स्थित जनकपुर धाम महेंद्र नारायण निधि संस्थान में रविवार शाम भारत के प्रसिद्ध छऊ नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक आयोजन में भारतीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास का संयुक्त आयोजन

यह आयोजन नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसके लिए नई दिल्ली स्थित इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन (ICCR) के कुशेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष दल नेपाल पहुंच चुका है। जनकपुर स्थित सांस्कृतिक केंद्र में इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।


शनिवार देर शाम नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की पारस्परिक संस्कृति और सभ्यता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

छऊ नृत्य: विरासत में शामिल एक अनूठी कला

छऊ नृत्य भारत के ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड का प्रसिद्ध लोकनृत्य है। इसकी उत्पत्ति ओडिशा के मयूरभंज जनपद से मानी जाती है। पश्चिम बंगाल में इसे पुरुलिया छऊ और झारखंड में सरायकेला छऊ के रूप में जाना जाता है। इस नृत्य की विशेषता इसे अन्य लोकनृत्यों से अलग बनाती है। यही कारण है कि छऊ नृत्य को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है।

बसंत नवरात्रि में छऊ नृत्य का विशेष महत्व

छऊ नृत्य का महत्व बसंत ऋतु के चैत्र नवरात्र में अधिक बढ़ जाता है। पुराणों के अनुसार, यह नृत्य भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा हुआ माना जाता है। नेपाल में महादेव और देवी की गहरी श्रद्धा होने के कारण इस नृत्य को वहां विशेष श्रद्धा की दृष्टि से देखा जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नेपाल के राजनेता व पूर्व सीएम

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद स्थित तुलसीपुर माता पाटेश्वरी देवी शक्ति पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नेपाल के लुंबिनी राज्य के राजनेताओं ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जनकपुर, नेपाल स्थित जानकी मंदिर का चित्र सौंपा।


भारत-नेपाल के मजबूत रिश्तों पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश और नेपाल के लुंबिनी राज्य के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों की जीवंतता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले भी मधुर थे, आज भी मधुर हैं और आगे भी प्रगाढ़ बने रहेंगे।

लुंबिनी के पूर्व मुख्यमंत्री डी.बी. चौधरी ने भी रिश्तों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच संबंध निभाने की परंपरा रही है, जिससे सदियों से आपसी सौहार्द बना हुआ है। इस दौरान मधेस प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह, पूर्व मंत्री के.सी. गुप्ता और पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह भी मौजूद रहे।

योगी आदित्यनाथ बलरामपुर जनपद में पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने पाटेश्वरी शक्ति पीठ में दर्शन किए।


नेपाल के लुंबिनी का राज्य पुष्प बनेगा टेसू फूल?

उत्तर प्रदेश के वन्य क्षेत्रों में बहुतायत से मिलने वाले टेसू (पलाश) पुष्प को नेपाल के लुंबिनी प्रदेश का राज्य पुष्प बनाने की मांग उठी है।

कृष्णानगर नगर निकाय के मेयर रजत प्रताप शाह ने इस संबंध में लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपा है। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को नेपाल की केंद्रीय प्रतिनिधि सभा को भेज दिया है, जहां इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि टेसू फूल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का राज्य पुष्प भी है। नेपाल का लुंबिनी राज्य मधेसी जनपदों से मिलकर बना है, जहां के लोगों के वैवाहिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक संबंध उत्तर प्रदेश से गहरे जुड़े हुए हैं।

रिपोर्ट : नीलू दुबे ,महराजगंज

ओली चीन के करीब, प्रचंड ने फिर उठाया नरसंहार का मुद्दा

नीलू दुबे, महराजगंज। नेपाल में राजशाही समर्थकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोकतांत्रिक दलों ने अपनी पुरानी रणनीतियों को दोबारा अपनाना शुरू कर दिया है। माओवादी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने राजपरिवार नरसंहार के मुद्दे को हवा देने की कोशिश की, जबकि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के बहाने चीन से नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, अब नेपाल के लोग, विशेष रूप से मधेसी समुदाय, इन दलों की रणनीतियों को महत्वहीन मानने लगे हैं।


25 साल बाद भी नहीं सुलझा राजपरिवार नरसंहार मामला

नेपाल में लगभग 25 साल पहले हुए राजपरिवार नरसंहार की सच्चाई अब तक सामने नहीं आ सकी है। जब प्रचंड पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब भी इस मामले की जांच नहीं की गई और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।


प्रचंड का आरोप: "ज्ञानेंद्र स्वर्ण माफिया"

हाल ही में नेपाल-चीन सीमा पर सिंधुपाल चौक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रचंड ने मौजूदा नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह को नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और उन्हें "स्वर्ण माफिया" तक कह दिया। हालांकि, नेपाली जनता इसे राजनीतिक चाल समझ रही है।

वहीं, ओली बीआरआई के बहाने चीन के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में कास्ठमंडप संवाद में उन्होंने नेपाल-चीन के प्रगाढ़ संबंधों को लेकर कई बयान दिए।


योगी आदित्यनाथ के पोस्टर से घबराई ओली सरकार

नेपाल मामलों के जानकार यशोदा श्रीवास्तव के अनुसार, ओली सरकार की यह प्रतिक्रिया हाल ही में काठमांडू के नारायणहिटी राजदरबार के सामने ज्ञानेंद्र विक्रम शाह के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़ के बाद आई है।

इससे पहले, नेपाल में योगी आदित्यनाथ के समर्थन में पोस्टर लहराए जाने से ओली सरकार पहले से ही असहज थी। ओली सरकार अब मधेसी इलाकों में चीन समर्थक विचारधारा के प्रचार में जुट गई है।

हालांकि, नेपाल में अधिकांश विकास कार्य भारत के सहयोग से ही चल रहे हैं, जिसमें यातायात, कृषि और शिक्षा से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं।


आनंदीबेन पटेल ने नेपाल के छात्रों का किया समर्थन

17 मार्च को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नेपाल से सटे भारतीय जिलों महराजगंज और सिद्धार्थनगर के दौरे पर थीं। उन्होंने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कहा कि यह संस्थान नेपाल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन रहा है।


नेपाल में राजशाही को लेकर बढ़ते समर्थन से लोकतांत्रिक दलों की बेचैनी साफ झलक रही है। आने वाले दिनों में नेपाल की राजनीति और अधिक उथल-पुथल भरी हो सकती है

क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

नेपाल क्राइम ब्रांच ने 18 मार्च मंगलवार को दोपहर के समय भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की है। यह बरामदगी गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हुई।

प्रतीकात्मक चित्र 

चीन भेजने की थी योजना

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कंटेनर के माध्यम से भारी मात्रा में नकदी को सिंधु पोलक बॉर्डर से चीन भेजने की योजना थी। यह नेपाल में पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा पकड़ी गई है।

कंटेनर से करोड़ों की विदेशी करेंसी जब्त

नेपाल क्राइम ब्रांच के एसएसपी रमेश बस्नेत ने बताया कि जब्त किए गए कंटेनर का नंबर 1 ख 1632 था। इसमें से 3,20,385 अमेरिकी डॉलर और 13,75,000 यूरो बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

कैसे पहुंची नेपाल इतनी बड़ी रकम?

अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा नेपाल में कैसे पहुंची और इसे चीन क्यों भेजा जा रहा था।

दो आरोपी गिरफ्तार, पहचान गोपनीय

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के हित में आरोपियों की जानकारी गोपनीय रखी गई है।

रिपोर्ट: नीलू दुबे, महाराजगंज 

राजशाही समर्थक दलों की बढ़ती गतिविधियां

नेपाल में राजशाही की पैरोकारी करने वाले दलों की बढ़ती सक्रियता ने लोकतांत्रिक सरकार और अन्य दलों को सतर्क कर दिया है। सरकार को आशंका है कि ये दल कहीं नारायण हिती (शाही राजदरबार) पर कब्जा न कर लें। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए सेना को नारायण हिती की सुरक्षा का जिम्मा सौंप दिया गया है।

नेपाल की लुंबिनी विधानसभा  में बोलते पूर्व मंत्री व विधायक सीके गुप्ता (चंद्र केश)

हिंदुत्व और यूपी के सीएम का असर

नेपाल में राजशाही बहाली की चर्चा कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम और तस्वीरें इस अभियान से जोड़े जाने के कारण मामला और गंभीर हो गया है। नेपाल सरकार और अन्य राजनीतिक दल इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। 19 फरवरी को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रजातंत्र दिवस समारोह में पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र के संबोधन ने इस मुद्दे को और हवा दी।

पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र की बढ़ती गतिविधियां

पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र धार्मिक स्थलों की यात्रा बढ़ा रहे हैं। जनवरी 2025 में मकर संक्रांति पर उन्होंने गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ में दर्शन कर खिचड़ी अर्पित की। पहले ये कार्यक्रम गोपनीय रहता था, लेकिन इस बार इसे सार्वजनिक किया गया, जिससे उनकी सक्रियता पर चर्चाएं तेज हो गईं।

योगी आदित्यनाथ की नीति की नेपाल में चर्चा

नेपाल की लुंबिनी विधानसभा, जो भारत की सीमा से सटी हुई है, में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी नीतियों की चर्चा होती रहती है। पूर्व मंत्री व विधायक चंद्रकेश गुप्ता ने नेपाल सरकार को योगी की पर्यटन नीति से सीख लेने की सलाह दी और प्रयागराज कुम्भ आयोजन का उदाहरण दिया।

हिंदुत्व पर एकजुटता का प्रभाव

नेपाल में चल रही राजनीतिक हलचल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही नेपाल का आंतरिक मामला हो, लेकिन हिंदुत्व की एकजुटता पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है। हिंदूवादी नेता और यूपी विधानसभा के पूर्व सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हिंदुओं के उत्पीड़न को किसी भी देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजनीतिक अस्थिरता भी जिम्मेदार

नेपाल में राजशाही की मांग के पीछे राजनीतिक अस्थिरता भी एक प्रमुख कारण है। 2008 में राजशाही समाप्त होने के बाद से नेपाल में कोई स्थायी सरकार नहीं बन सकी। माओवादी नेता प्रचंड की पहली सरकार केवल 9 महीने चली। बार-बार सरकारों के बदलने और विकास कार्यों के प्रभावित होने से जनता में यह धारणा बनी है कि केवल राजा ही देश को स्थिरता दे सकता है।

रिपोर्ट : नीलू दुबे,महाराजगंज

नेपाल में राजशाही की गतिविधियां तेज

नेपाल में राजशाही की पुनर्स्थापना की मांग इन दिनों जोर पकड़ रही है। रविवार को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा), जो राजशाही समर्थक मानी जाती है, ने नेपाल नरेश के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लहराए। यह पोस्टर नेपाल और भारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया है।  


नेपाल नरेश ने गोरक्षनाथ मंदिर में चढ़ाई थी खिचड़ी

मकर संक्रांति के अवसर पर नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र ने परंपरा के तहत गोरक्षनाथ मंदिर, गोरखपुर में खिचड़ी चढ़ाकर मंगलकामना की थी। उनके नेपाल लौटने के बाद से राजशाही की बहाली को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। राप्रपा ने रैलियां और प्रदर्शन बढ़ा दिए हैं, जिससे नेपाल में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।  

नेपाल-भारत के घनिष्ठ संबंध

नेपाल और भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश, के बीच सीमा से जुड़े होने के कारण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत हैं। गोरक्षनाथ मंदिर और नेपाल राजशाही का रिश्ता सदियों पुराना है। 2008 में नेपाल में राजशाही समाप्त हो गई थी और लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार अस्तित्व में आई थी। इस साल 2025 में मकर संक्रांति के दौरान नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र ने गुरू गोरक्षनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। वे सड़क मार्ग से गोरखपुर गए थे और उनकी नेपाल वापसी पर सीमा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया था। रविवार को जब राजा पोखरा से लौट रहे थे, तब राप्रपा समर्थकों ने उनके साथ योगी आदित्यनाथ का पोस्टर भी लहराया। यह तस्वीरें 24 घंटे के भीतर ही नेपाल और उत्तर प्रदेश में वायरल हो गईं।  

हिंदुत्व की मजबूत छवि हैं योगी आदित्यनाथ  

गोरक्षनाथ मंदिर से जुड़े योगी आदित्यनाथ की छवि एक मजबूत हिंदू नेता के रूप में है, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद और अधिक प्रभावशाली हुई है। वहीं, नेपाल का शाही परिवार भी हिंदुत्व से जुड़ा माना जाता है। नेपाल के कई हिंदू घरों में आज भी पूर्व नरेश स्व. वीरेंद्र विक्रम और मौजूदा राजा ज्ञानेंद्र की तस्वीरें देखी जाती हैं।गोरक्षनाथ मंदिर की लोकप्रियता नेपाल में भी काफी अधिक है।  

रिपोर्ट : नीलू दुबे,महाराजगंज

प्रदेश सरकार ने हासिल की बड़ी सफलता: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने बीते आठ वर्षों में राज्य को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘स्केल’ को ‘स्पीड’ के साथ जोड़ा गया है और ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।


ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

प्रदेश सरकार ने 33 सेक्टोरियल पॉलिसी के माध्यम से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत किया है। निवेश मित्र पोर्टल के जरिए 500 से अधिक क्लियरेंस सिंगल विंडो सिस्टम के तहत प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही, निवेश सारथी के माध्यम से निवेशकों के एमओयू की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।

नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना

मुख्यमंत्री योगी ने गौतमबुद्ध नगर के नोएडा, सेक्टर-145 में शनिवार को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर का शिलान्यास किया। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सेंटर उत्तर भारत में आईटी सेक्टर के नए युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने बताया कि यह सेंटर एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी का हब बनेगा।

उत्तर प्रदेश बना निवेश का हॉटस्पॉट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मोबाइल फोन निर्माण में 65% और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्पादन में 55% हिस्सेदारी के साथ देश में नंबर एक पर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरे हैं।

डिजिटल गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम

प्रदेश सरकार डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए ई-पॉस मशीन और डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं को पारदर्शी बना रही है। राज्य सचिवालय में ई-ऑफिस प्रणाली प्रभावी रूप से लागू की गई है।

युवाओं को डिजिटल सशक्तिकरण की सौगात

सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर रही है। अब तक 50 लाख युवाओं को इसका लाभ मिला है। इसके अलावा, आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ और एसजीपीजीआई लखनऊ के सहयोग से सात ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाए जा रहे हैं।

नए स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश सरकार डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और एआई में निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर कार्य कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट के आने से युवाओं को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

214 लोगों ने कराया कैंसर की प्रारंभिक जांच

हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर ने संत कबीर नगर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार को नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 214 लोग अपनी विभिन्न शारीरिक समस्याओं की जांच कराने आए। अधिकतर महिलाओं ने स्तन, गर्भाशय और मुंह में कैंसर की आशंका के कारण जांच कराई, जबकि पुरुषों ने गले, कमर और पाचन समस्याओं के लिए परामर्श लिया



विशेषज्ञों द्वारा दी गई उचित सलाह

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी. पी. अवस्थी और सहायक चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने मरीजों की समस्याओं का मूल्यांकन किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। अस्पताल की ओर से सभी जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। 

कैंसर जागरूकता अभियान  

शिविर में आए लोगों को कैंसर जागरूकता के तहत बताया गया कि कैंसर शरीर के एक हिस्से से शुरू होकर अन्य अंगों में फैल सकता है। प्रारंभिक अवस्था में इसका पता लगने पर इसका इलाज संभव है। तंबाकू, धूम्रपान और शराब से दूरी रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है।

साफ वातावरण से कैंसर का खतरा कम

शिविर प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदूषण भी कैंसर का एक प्रमुख कारण हो सकता है, जैसा कि हरियाणा की बस्तियों में देखा गया है। इसलिए साफ वातावरण बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। 

शिविर में सक्रिय योगदान

शिविर में डॉ. भवनाथ पांडेय, डॉ. ए. पी. मिश्रा और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान उल्लेखनीय रहा। सभी ने कैंसर जागरूकता पत्रक और सामग्री भी वितरित की।

कैंसर की असामान्य वृद्धि और उसके खतरों पर चर्चा

गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनालिसा बनर्जी ने बुधवार को एन. ई. रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में कैंसर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को कैंसर के कारणों और उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। डॉ. बनर्जी ने बताया कि कैंसर में कोशिकाएं बिना नियंत्रण के विभाजित होकर असामान्य वृद्धि करती हैं, जो शरीर में खतरनाक स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि डीएनए में असामान्य परिवर्तन से कैंसर का विकास होता है, और ट्यूमर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर

संगोष्ठी में उपस्थित लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उचित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण की सलाह दी गई। डॉ. बनर्जी ने बताया कि तंबाकू उत्पादों का सेवन, जैसे गुटका, सिगरेट, पान आदि, मौखिक कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म भोजन और प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से भी कैंसर का खतरा बढ़ता है।

कैंसर से बचने के उपाय और जागरूकता का महत्व

इस अवसर पर बोलते हुए अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर के बावजूद स्वस्थ जीवन जीना संभव है। उन्होंने कहा कि जीवन में 10% इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे साथ क्या होता है, और 90% इस पर कि हम उस पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

कॉलेज के प्रधानाचार्य ने व्यक्त की धन्यवाद ज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य सूरज सिंह रावत ने कैंसर जागरूकता अभियान के आयोजन के लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को सही चिकित्सकीय सलाह लेने और अफवाहों से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में, विद्यार्थियों और शिक्षकों को कैंसर से संबंधित पत्रक और पुस्तिकाएं वितरित की गईं ताकि वे समाज में कैंसर जागरूकता फैला सकें। इस आयोजन में अशोक, सुनील मिश्र, रामसूरत सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

दो-तिहाई कैंसर मामलों का देर से होता है निदान

भारत में प्रतिवर्ष लगभग 11 लाख नए कैंसर के मामले सामने आते हैं, जिनमें से दो-तिहाई का निदान बाद के चरण में किया जाता है। इसके प्रमुख कारणों में अशिक्षा, जागरूकता की कमी, डर और सामाजिक कलंक शामिल हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के शीघ्र निदान की सुविधाओं की कमी के कारण समस्या और भी गंभीर हो जाती है। 

संत कबीर नगर में नि:शुल्क कैंसर जागरूकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेमरियावां में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा एक नि:शुल्क कैंसर जागरूकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 138 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। 

शिविर में आए हुए मरीज की जांच करते डॉ सी. पी.अवस्थी।
स्वास्थ्य शिविर में जागरूकता और उपचार पर जोर

स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को कैंसर के प्रकार, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। 

ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता की कमी

डॉक्टर सी. पी. अवस्थी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के प्रसार के मुख्य कारणों में जागरूकता की कमी, तंबाकू, धूम्रपान और शराब का उच्च सेवन तथा चिकित्सा सुविधाओं की कमी शामिल हैं। इन सब के मद्देनजर, शिविर में सभी लोगों को कैंसर से संबंधित पत्रक और जानकारी प्रदान की गई ताकि वे समाज में जागरूकता फैला सकें। 

स्वास्थ्य कर्मियों का उल्लेखनीय योगदान

इस शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. चंद्रा, डॉ. राकेश श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,मोहम्मद अफजाल,रामसूरत सिंह और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड्स को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। इस फैसले में कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड स्कीम को अवैध घोषित करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया है।कोर्ट ने बताया  है  इलेक्टोरल बॉन्ड सूचना के अधिकार का उल्लंघन है और वोटर्स को राजनीतिकी  पार्टियों की फंडिंग के बारे में जानने का हक है।
बॉन्ड खरीदने वालों की लिस्ट सार्वजनिक की जाएगी

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों की लिस्ट सार्वजनिक की जाए। इससे राजनीतिकी पार्टियों  के पास पैसा कहां से आता है और कहां जाता है मतदाताओ को पता चल सके।जिससे लोगों को मताधिकार का इस्तेमाल करने में स्पष्टता मिलेगी।
इलेक्टोरल बॉन्ड का अलावा भी काले धन को रोकने के तरीके

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के साथ यह भी बताया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के अलावा भी काले धन को रोकने के अन्य तरीके हैं। कोर्ट ने इस निर्णय के साथ माना कि बॉन्ड की गोपनीयता 'सूचना  के अधिकार' के खिलाफ है।
इलेक्टोरल बॉन्ड्स की  खूबियां

इलेक्टोरल बॉन्ड का आरंभ साल 2018 में हुआ था। इसे लागू करने का मुख्य मकसद था कि राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और साफ-सुथरा धन आएगा। इस विधि में व्यक्ति, कॉरपोरेट और संस्थाएं बॉन्ड खरीदकर राजनीतिक दलों को चंदे के रूप में देती थीं और राजनीतिक दल इस बॉन्ड को बैंक में भुनाकर रकम हासिल करते थे। इस व्यवस्था में डोनरों की पहचान नहीं खुलती थी और इसे टैक्स से भी छूट प्राप्त होती थी।


 

UP NEWS: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रिफिल के लिए निर्धारित अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।अब योजना के लाभार्थियों को प्रथम चक्र के अन्तर्गत निःशुल्क रिफिल वितरण हेतु निर्धारित अवधि माह नवम्बर-दिसम्बर, 2023 को दिनांक 15. 02.2024 तक बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में शासन ने अधिसूचना जारी की है। 


 

नई दिनांक तक पहला  निःशुल्क रिफिल प्राप्त करें

वर्तमान में निःशुल्क रिफिल वितरण योजनान्तर्गत आच्छादित उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रथम चरण में माह नवम्बर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तक तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। शासन द्वारा प्रथम चरण के अन्तर्गत निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल वितरण हेतु निर्धारित अवधि माह नवम्बर-दिसम्बर, 2023 को दिनांक 15.02. 2024 तक बढ़ा दी गई है।

सुविधा का उपयोग


योजनान्तर्गत, जो लाभार्थी अपना प्रथम निःशुल्क रिफिल दिनांक 31.12.2023 तक नहीं प्राप्त कर पाए हैं, वह दिनांक 15.02.2024 तक अपना प्रथम रिफिल निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।तत्क्रम में अधिकतम उज्ज्वला लाभार्थी उक्त योजना के लाभ से आच्छादित हो सकेंगे एवं अपना आधार प्रमाणन कराने के उपरांत निःशुल्क रिफिल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

सिलेण्डर रिफिल प्राप्ति का सुविधाजनक तरीका

लाभार्थियों द्वारा किसी भी एल०पी०जी० गैस वितरक के यहां अपना आधार प्रमाणन सुगमता से कराया जा सकता है।उपरोक्तानुसार प्रथम चरण के लाभार्थियों को माह नवम्बर, 2023 से दिनांक 15.02.2024 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल वितरण योजना का लाभ दिया जाएगा एवं द्वितीय चरण में लाभार्थियों को पूर्ववत माह जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया जाएगा।

  • बजट पेशकश: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज विधानसभा में 2024-25 का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट को प्रस्तुत किया।

                    बजट पेश करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ।
                               

  • बजट की कुल राशि: बजट में उत्तर प्रदेश को 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल हैं।

  • विशेष परियोजनाएं:

    • अयोध्या के लिए : अयोध्या को वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
    • एयरोसिटी में विकास: लखनऊ में एयरोसिटी का निर्माण 1500 एकड़ में होगा।
    • सोलर सिटी: अयोध्या और वाराणसी को मॉडल सोलर सिटी में विकसित करने की योजना है।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं:

    • हवाई कनेक्टिविटी: चयनित एयरपोर्ट्स में अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट का विकास किया जा चुका है. इसी के साथ म्योरपुर (सोनभद्र) और सरसावा (सहारनपुर) एयरपोर्ट्स का विकास कार्य भी सरकार द्वारा किया जाएगा।
    • मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक विकास: वाराणसी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, औद्योगिक विकास के लिए बुन्देलखण्ड क्षेत्र में नये औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन।
  • अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स:

    • गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भी 2057 करोड़ 76 लाख रूपये  साथ सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए नए लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण के  लिए बजट में 500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
  • वित्त मंत्री का कहना: सुरेश खन्ना ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण के लिए 4000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है।

    • अयोध्या में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 150 करोड़
    • प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़
    • प्रदेश में धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए करोड़ 1750 करोड़
    • कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु योजना के लिए 400 करोड़
    • कानपुर मेट्रो के लिए 395 करोड़ और आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़

     

सारांश:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में परियोजनाओं के लिए विशेष ध्यान दिया है, जिसमें परिवहन, पर्यटन, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास, और विद्युत संसाधनों को मजबूती देने की योजनाएं हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भी कई पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।